{"_id":"5bdaffc5bdec2269ae7737aa","slug":"himachal-congress-statement-over-lpg-rate-hike-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से भड़की हिमाचल कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी से भड़की हिमाचल कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस में एकमुश्त 60 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस भड़क गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार जनता को राहत देने के बजाए उन पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल रही है।
विज्ञापन
रसोई गैस के दाम बढ़ने से गृहिणियों के रसोई का बजट बिगड़ गया है। केंद्र सरकार गरीब महिलाओं को मुफ्त में सिलिंडर बांटने का ढोंग कर रही है। गैस सिलिंडरों के दाम में भारी बढ़ोतरी के चलते उज्जवला गैस वितरण योजना में 90 फीसदी गृहणियों सिलिंडर नहीं भरवा पा रही हैं।
विज्ञापन
देश में महंगाई, बेरोजगारी अहम मुद्दा है। मोदी सरकार ने गरीब जनता की कमर तोड़ दी है। रोजमर्रा की चीजें आसमान छू रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत सबसे निचले स्तर पर है, बावजूद पेट्रोल, डीजल की कीमत रिकार्ड तोड़ रही है।
विज्ञापन
जीएसटी का फैसला देश के कारोबारियों के हित में नहीं लिया गया। आज प्रदेश के लाखों कारोबारी जीएसटी से परेशान हैं। जनता मोदी सरकार से इसका बदला लोकसभा चुनाव में लेगी।