फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress state secretary Dharampal Chauhan joined Aam Aadmi Party

कांग्रेस को झटका: आम आदमी पार्टी के हुए प्रदेश सचिव धर्मपाल चौहान

Mon, 14 Mar 2022 08:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Mar 2022 08:13 PM IST
सार

चौहान ने प्रदेश कांग्रेस सचिव के पद से त्यागपत्र देकर आप की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने दिल्ली में आप के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता व संगठन चेयरमैन सतीश ठाकुर की अगुवाई में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
himachal congress state secretary Dharampal Chauhan joined Aam Aadmi Party
धर्मपाल चौहान आप में हुए शामिल। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के दिल्ली लौटते ही आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस को पहला झटका दे दिया है। नालागढ़ विस क्षेत्र से संबंध रखने वाले प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्मपाल चौहान ने आप का दामन थाम लिया है। चौहान ने प्रदेश कांग्रेस सचिव के पद से त्यागपत्र देकर आप की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने दिल्ली में आप के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता व संगठन चेयरमैन सतीश ठाकुर की अगुवाई में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


वर्ष 1993 में छात्र राजनीति से कांग्रेस में कदम रखने वाले धर्मपाल 1993-1994 में एनएसयूआई के एक्टिव मेंबर रहे। 2002 से 2007 तक दून युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सेवाएं दीं। 2007-2014 तक दून ब्लॉक कांग्रेस में बतौर महासचिव रहे। 2016 में खेड़ा वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ा और वर्ष 2021 तक जिला परिषद सोलन के चेयरमैन रहे। इस दौरान उन्हें हिमाचल प्रदेश जिला परिषद एसोसिएशन का चेयरमैन भी चुना गया। धर्मपाल ने कहा कि आप देश की एकमात्र पार्टी है, जो आम आदमी के बारे में सोचती है। कांग्रेस परिवारवादी नेताओं की पार्टी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल देश को खोखला करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed