फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Sonia Gandhi called 11 leaders to Delhi, there will be brainstorming on assembly election

हिमाचल कांग्रेस: सोनिया गांधी ने दिल्ली बुलाए 11 नेता, विस चुनाव पर होगा मंथन

Mon, 21 Mar 2022 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Mar 2022 10:08 PM IST
सार

प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के 11 बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है। इन नेताओं से सोनिया गांधी मंगलवार दोपहर 12:00 बजे बैठक करेंगी।

विज्ञापन
Himachal Congress Sonia Gandhi called 11 leaders to Delhi, there will be brainstorming on assembly election
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद हिमाचल प्रदेश में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस ने कसरत शुरू कर दी है। प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश के 11 बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है। इन नेताओं से सोनिया गांधी मंगलवार दोपहर 12:00 बजे बैठक करेंगी। दिल्ली जाने वाले नेताओं में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर और कुलदीप कुमार, सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक रामलाल ठाकुर, डॉ. धनी राम शांडिल, आशा कुमारी और हर्षवर्धन चौहान शामिल हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार उपनेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस में तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने हैं। सोनिया गांधी से होने वाली बैठक में इसी पर मंथन होना है। इसके अलावा प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर भी समीक्षा की जानी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक बुलाई थी। हिमाचल विधानसभा बजट सत्र और होली की वजह से तीन बार यह बैठक टालनी पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed