फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress seeks applications from candidates willing to contest assembly elections

HP Assembly Election: विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने मांगे आवेदन, इस बार नहीं लगेगा शुल्क

Fri, 26 Aug 2022 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Aug 2022 08:01 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी के उम्मीदवारों से सादे कागज पर या ईमेल के माध्यम आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार को अपना आवेदन पूरे बायोडाटा के साथ भेजना होगा। 

विज्ञापन
Himachal Congress seeks applications from candidates willing to contest assembly elections
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी के उम्मीदवारों से सादे कागज पर या ई मेल के माध्यम आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार को अपना आवेदन पूरे बायोडाटा के साथ भेजना होगा। इसमें उम्मीदवार का पूरा नाम, डाक पता, विधानसभा क्षेत्र जहां से चुनाव लड़ना है, जाति, शैक्षणिक योग्यता व अन्य पार्टी से संबंधित पूरे विवरण एवं अनुभव सहित आवेदन करना होगा। प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने बताया कि ऑनलाइन आवदेन 26 अगस्त शाम 5:00 बजे से ई मेल से himachalcongress2022elections@gmail.com पर या सादे कागज पर 1 सितंबर तक भेजे जा सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस ने भंग किए गुटबाजी वाले सात ब्लॉक
विज्ञापन


लिखित आवेदन सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन या जिला कांग्रेस कमेटी को भी भेजे जा सकते हैं। आवेदन की कोई भी फीस नहीं रखी गई है। शुक्रवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया। इस दौरान चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया। किमटा ने बताया कि इस बार प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी टिकट आवेदन की प्रक्रिया को सरल व आम बनाते हुए इसे निशुल्क रखने का निर्णय लिया गया है जिसमें पार्टी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी टिकट के लिए आवदेन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed