फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress: Rathore said that Prime Minister Garib Kalyan Anna Yojana is an insult to the poor

हिमाचल कांग्रेस: राठौर बोले- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना गरीबों का अपमान

Sun, 26 Sep 2021 08:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Sep 2021 08:46 PM IST
सार

भाजपा अपनी गिरती साख को बचाने के लिए धन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कोविड काल में मुफ्त अनाज वितरण पर खर्च की गई राशि पर प्रदेश सरकार से श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Himachal Congress: Rathore said that Prime Minister Garib Kalyan Anna Yojana is an insult to the poor
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना गरीबों का अपमान है। भाजपा अपनी गिरती साख को बचाने के लिए धन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कोविड काल में मुफ्त अनाज वितरण पर खर्च की गई राशि पर प्रदेश सरकार से श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। राठौर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शिमला में एक आलीशान होटल में भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ किया। बेहतर होता कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर गरीबों को राशन वितरित करती। लाखों रुपये की फिजूलखर्ची से बचा जा सकता था। सरकारी धन का दुरुपयोग कर भाजपा अपनी गिरती साख को बचाने का प्रयास कर रही है। 5 किलो राशन देकर गरीबों का अपमान किया है। वर्ष 2024 तक पोषक युक्त चावल देना सिर्फ चुनावी घोषणा है। 

विज्ञापन


राठौर ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार विदेशों से आयातित सेब पर आयात शुल्क बढ़ाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में बेरोजगारी के विरोध में 28 सितंबर को जिला स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगी। सोमवार को विभिन्न किसान संगठनों के हिमाचल बंद के आह्वान का कांग्रेस समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों में वस्तुओं की कीमतें बढ़ा दी हैं। केंद्रीय मंत्री ने मध्यम एवं लघु उद्योगों को राहत पहुंचाने के लिए पैकेज की घोषणा नहीं की। हिमाचल के बागवानों को सेब के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। राज्य बिजली बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता के पदों पर बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के लोगों को भर्ती किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed