Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress protested in shimla against pm modi and jairam govt

शिमला में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में लगे ये नारे, प्याज की मालाएं पहनकर किया प्रदर्शन

Thu, 14 Nov 2019 07:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
himachal congress protested in shimla against pm modi and jairam govt
कांग्रेस रैली - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुरुवार को गले में प्याज की मालाएं पहनकर महंगाई के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान पीएम मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ खूब हल्ला बोला। दोनों सरकारों को सत्ता से बाहर करने का प्रण भी लिया। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से सब्जी मंडी और लोअर बाजार होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई रैली में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए ‘सीता-राम’ का जयघोष भी किया गया। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी से लोगों की नौकरियां छीन लीं। पढ़ाई महंगी कर दी। महंगाई चरम सीमा पर है। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि आर्थिक मंदी का प्रभाव तो भाजपा पर भी पड़ा है। इसके चलते ही महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Trending Videos

शिमला भी नहीं पहुंचे सुक्खू

himachal congress protested in shimla against pm modi and jairam govt
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि धर्मशाला में हुई इन्वेस्टर्स मीट सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हुई। टाटा और अंबानी जैसे बड़े उद्योगपति इसमें शामिल नहीं हुए। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि अब गोल्ड बंदी कर मंगलसूत्र बनाने का हक भी छिनने की केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश पर्यवेक्षक नाना पटोले ने कहा कि राष्ट्रवाद का झूठा सपना दिखा कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने देश को गुमराह किया है। 

कांग्रेस के जिला हमीरपुर में हुए प्रदर्शन से नदारद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार को शिमला में हुई राज्य स्तरीय रैली में भी शामिल नहीं हुए। इसको लेकर कांग्रेस ऑफिस में खूब चर्चा रही। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अस्वस्थ होने के चलते नहीं आ सके। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वीरभद्र सिंह चंडीगढ़ गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed