{"_id":"5819fe6e4f1c1bc52b435b71","slug":"himachal-congress-protest-againest-rahul-gandhi-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, फूंका मोदी का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, फूंका मोदी का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 03 Nov 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला के परिसर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी और अन्य नेताओं को पूर्व सैनिक के परिवार से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मिलने से रोका गया, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है।
विज्ञापन
साथ ही भाजपा जो ‘वन रैंक, वन पेंशन’ देने की बात कर रही है, उसकी पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व सैनिकों और सैनिकों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ को एक मजाक बना दिया है और ‘वन रैंक, वन पेंशन’ पर भूतपूर्व सैनिकों को गुमराह किया गया है। इस कारण ये परिस्थिति पैदा हुई है और पूर्व सैनिक आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये बड़ी हैरानी की बात है कि राहुल गांधी जो पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने राम लोहिया अस्पताल संवेदनाएं व्यक्त करने जा रहे थे, उन्हें मिलने से रोका गया और गिरफ्तार किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, सुंदर ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान, सीपीएस रोहित ठाकुर, चेयरमैन केवल सिंह पठानिया, प्रदेश अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अनिल गोयल, सचिव महेश शर्मा, रितेश कपरेट, बलदेव नेगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।