{"_id":"62692d7d79206f0cd403e7b1","slug":"himachal-congress-president-office-and-chunav-prachar-committee-president-office-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: प्रदेश अध्यक्ष के पास रहेगा एक कार्यालय, दूसरे में बैठेंगे चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: प्रदेश अध्यक्ष के पास रहेगा एक कार्यालय, दूसरे में बैठेंगे चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष
Thu, 28 Apr 2022 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:27 AM IST
सार
राजीव भवन शिमला में अभी महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई अध्यक्ष सहित राज्य महासचिव, सेवादल अध्यक्ष और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए एक-एक कमरा दिया गया है। इसके अलावा राजीव भवन में एक हॉल और एक मीडिया सेंटर है।
विज्ञापन
राजीव भवन शिमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह के पास राज्य मुख्यालय राजीव भवन शिमला में एक ही कार्यालय रहेगा। अध्यक्ष के दूसरे कार्यालय में चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू बैठेंगे। राजीव भवन में अभी पार्टी अध्यक्ष के दो मंजिलों में कार्यालय बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद अब एक कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा चार कार्यकारी अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों के लिए कमरों का बंदोबस्त करना मुश्किल हो गया है। राजीव भवन में अधिक कमरे नहीं होने के चलते इन्हें इधर-उधर बैठकर ही अपना काम चलाना पड़ेगा। राजीव भवन शिमला में अभी महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई अध्यक्ष सहित राज्य महासचिव, सेवादल अध्यक्ष और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए एक-एक कमरा दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा राजीव भवन में एक हॉल और एक मीडिया सेंटर है। चुनावी वर्ष में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने पर कई पदाधिकारियों का शिमला में आना-जाना लगा रहेगा। ऐसे में सभी पदाधिकारियों को बैठाने की समस्या गहरा सकती है। प्रदेश कांग्रेस में अभी तक कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं होती थी। हाईकमान ने एक साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन