फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress president kuldeep rathore statement on BJP leaders in shimla

कुलदीप राठौर बोले- अंग्रेजों के मुखबिर थे भाजपाई, स्वतंत्रता आंदोलन में नहीं रहा कोई योगदान

Sun, 29 Dec 2019 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Dec 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
himachal congress president kuldeep rathore statement on BJP leaders in shimla
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए भाजपाइयों को अंग्रेजों का मुखबिर करार दिया है। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित बैठक में राठौर ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भाजपा के किसी भी नेता का कोई योगदान नहीं रहा। कांग्रेस ने भारत का निर्माण किया है। केंद्र सरकार इस सच्चाई को दबाने में जुटी है।

विज्ञापन


संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। मूलभूत समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने को सोची समझी चाल के तहत देश में माहौल खराब किया जा रहा है। इसके चलते कांग्रेस ने भारत बचाओ, संविधान बचाओ अभियान चलाने का फैसला लिया है। राठौर ने नागरिक संशोधन कानून को देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा बताया।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा नेताओं की देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल से गृह मंत्री अमित शाह की तुलना करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पटेल ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। टुकड़ों में बंटे देश को जोड़ा था। अमित शाह के गुजरात का गृह मंत्री रहते वहां दंगे हुए। अब केंद्र में गृह मंत्री बनने पर देश में माहौल खराब किया जा रहा है। कल को भाजपा के लोग महात्मा गांधी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। भाजपा देश को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उधर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। बैठक में कुलदीप कुमार, धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, आशीष बुटेल, विनय कुमार, इंद्रदत्त लखनपाल, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, मुनीष ठाकुर और जैनब चंदेल सहित कई अन्य मौजूद रहे।


महात्मा गांधी की प्रतिमा पर चढ़ाए फूल, वीरभद्र भी रहे मौजूद
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता शनिवार सुबह रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। वहां पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद रैली निकालकर कांग्रेस मुख्यालय तक गए। रिज मैदान पर कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी शामिल हुए। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। पार्टी के नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राठौर के कामकाज को भी सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed