फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress president counter attack over mahender singh statement on apple issue

कुलदीप राठौर बोले- शाह ने चाय-पकौड़े बेचने को कहा तो महेंद्र क्रेट में सेब बेचने की दे रहे सलाह

Thu, 02 Sep 2021 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Sep 2021 07:34 PM IST
सार

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जिस प्रकार से अमित शाह चाय और पकौड़े बेचकर बेरोजगारी को दूर करने की बात करते रहे हैं, उसी तर्ज पर अब महेंद्र सिंह भी क्रेट में सेब बेचने को कह रहे हैं। राठौर ने कहा कि महेंद्र सिंह को इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन
himachal congress president counter attack over mahender singh statement on apple issue
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बागवान विरोधी हैं। उन्हें महकमे की समझ नहीं है। मंत्री की ओर से क्रेट में सेब बेचने को लेकर दिया गया बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा संभव ही नहीं है कि कोई बागवान सेब की ट्रे लेकर सड़क किनारे बैठकर अपनी फसल बेचे। उन्होंने बागवानी मंत्री को अपने इस बयान के लिए बागवानों से माफी मांगने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अमित शाह चाय और पकौड़े बेचकर बेरोजगारी को दूर करने की बात करते रहे हैं, उसी तर्ज पर अब महेंद्र सिंह भी क्रेट में सेब बेचने को कह रहे हैं। राठौर ने कहा कि महेंद्र सिंह को इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन


वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राठौर ने अडानी और एचपीएमसी पर बागवानों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अडानी को सरकार ने कोल्ड स्टोरेज के लिए जमीन लीज पर इस अनुबंध के साथ दी थी कि वह बागवानों के हितों की पूरी रक्षा करेंगे। एचपीएमसी ने अपने कोल्ड स्टोर निजी हाथों में किराए पर दे दिए हैं। बागवानों को इन कोल्ड स्टोरेज में फसल रखने की व्यवस्था नहीं की गई है। राठौर ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और वन मंत्री राकेश पठानिया को मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारद्वाज ने रोहडू़ दौरे के दौरान उनके खिलाफ गलत बयानबाजी की है। मंत्री शालीनता की परीक्षा लेने की भूल न करें। उन्होंने पठानिया की ओर से दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा को लेकर फतेहपुर की एक जनसभा में कहे गए अपशब्दों पर भी एतराज जताया। राठौर ने भाजपा नेताओं के प्रदेश में नए जिलों के गठन के प्रस्ताव और विचार को महज एक चुनावी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां भी उपचुनाव हैं, वहां सब तहसीलें, उपमंडल कार्यालय व अन्य कई घोषणाएं कर रहे हैं। जबकि प्रदेश सरकार के पास पैसा ही नहीं है। उन्होंने कोरोना संकट के बीच जनमंच कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल सोए रहे, चुनावों के समय याद आई चार्जशीट
राठौर ने कहा कि भाजपा की चार्जशीट पर बीते चार साल से तो सरकार ने कोई जांच नहीं की। अब चुनाव नजदीक आते ही नींद से जाग रही सरकार को चार्जशीट याद आ रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर दबाव बनाने और लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए विजिलेंस जांच का शिगूफा छोड़ा जा रहा है। कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed