फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress: Pratibha, Mukesh and Sukhu reach Delhi, election strategy will be made at Shukla's house

हिमाचल कांग्रेस: प्रतिभा, सुक्खू और मुकेश पहुंचे दिल्ली, शुक्ला के घर पर बनेगी चुनावी रणनीति

Tue, 17 May 2022 11:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 May 2022 11:41 AM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर में चिंतन बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंच गए हैं। कांग्रेस के चारों कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार भी बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश से दिल्ली के लिए गए हैं।

विज्ञापन
himachal congress: Pratibha, Mukesh and Sukhu reach Delhi, election strategy will be made at Shukla's house
प्रतिभा, सुक्खू, मुकेश। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस दिल्ली में रणनीति बनाएगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के घर पर मंगलवार सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। राजस्थान के उदयपुर में चिंतन बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंच गए हैं। कांग्रेस के चारों कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार भी बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश से दिल्ली के लिए गए हैं। कांग्रेस की तीन दिन तक उदयपुर में हुई चिंतन बैठक के बाद अब कांग्रेस हाईकमान ने राज्यवार बैठकें करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे अपने आवास पर पदाधिकारियों को बुलाया है। बैठक में हिमाचल में संगठन को और मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी। संगठन में पदाधिकारियों के ओहदे भी बदलने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नजदीकी लोगों को इसमें शामिल किया जा सकता है। बैठक में सत्तासीन भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश में बीते दिनों पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक होने के मामले में वाले दिनों में उग्र तरीके से सरकार के खिलाफ मुखर होने को लेकर फैसला लिया जाएगा। नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर भी बैठक में चर्चा होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed