फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress pradesh adhyaksh Pratibha Singh statement on agneepath scheme

Himachal Congress: प्रतिभा बोलीं- अग्निपथ योजना को रद्द करे केंद्र सरकार

Sun, 26 Jun 2022 09:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Jun 2022 09:22 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि सेना में चार साल के लिए अग्निपथ योजना न तो देश हित में है और न ही सेना के हित में है। आज देश में सेना को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Himachal Congress pradesh adhyaksh Pratibha Singh statement on agneepath scheme
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना को सरकार अपनी प्रतिष्ठा का सवाल न बनाए। देश और प्रदेश हित में देश भावना के अनुरूप इस योजना को रद्द कर पूर्व में निर्धारित नियमों के अनुसार ही सेना में भर्ती की जाए। केंद्र सरकार इस योजना पर पुन: विचार कर देश और सेना के हित में इसे तुरंत रद्द करे। प्रतिभा ने रविवार को कहा कि सेना में चार साल के लिए अग्निपथ योजना न तो देश हित में है और न ही सेना के हित में है। कठोर परिश्रम के बाद जब भी कोई सेना में भर्ती होता है तो उसे चार साल तो सेना के प्रशिक्षण में ही लग जाते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में उसे इस नई योजना के तहत सेना से सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। कोई भी युवा सेना में अपनी उपयोगिता सिद्ध नहीं कर पाएगा। कहा कि आज देश में सेना को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा में सेना का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। सेना में भर्ती कोई रोजगार के उद्देश्य से ही नहीं, देशभक्ति के जज्बे के साथ होती है। इसलिए युवाओं में इस जज्बे को किसी भी प्रकार से कम करने की कोई कोशिश नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन


युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार अग्निवीर के नाम पर देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अग्निपथ योजना न तो सेना और न ही देश के हित में है। कहा कि शार्ट सर्विस कमीशन और एक्स सर्विस कमीशन से कितने पद भरे गए, इस पर केंद्र सरकार  श्वेतपत्र जारी करे। भाजपा ने अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को पुन: रोजगार के लिए भाजपा कार्यालय के गेट पर गार्ड रखने जैसी बात कहकर उनका अपमान किया है। इसके लिए भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिए। इस योजना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस देशव्यापी सत्याग्रह करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रविवार को यहां प्रेस सम्मेलन में आलोक शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह योजना बिना सोचे समझे लागू की है। यह योजना नोटबंदी, जीएसटी और कृषि बिल की तरह असफल साबित होगी। प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे। भाजपा नेता देश को इसके फायदे गिनाने में लगे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस अग्निपथ योजना का पुरजोर विरोध जारी रखेगी। कांग्रेस इस योजना के विरोध में युवाओं के साथ सड़क से संसद तक इसकी लड़ाई लड़ेगी। जब तक की केंद्र सरकार इस योजना को वापस नही ले लेती।

लोकेंद्र संयोजक और कुशाल बनाए सह संयोजक
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कानूनी और मानवाधिकार विभाग ने जिला मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित कर दी है। कानूनी एवं मानवाधिकार के अध्यक्ष आईएन मेहता ने इसकी सूची जारी की है। विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी जाएंगी। मंडी जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता लोकेंद्र कुटलैहड़िया संयोजक बनाए गए हैं।

सह संयोजक  कुशाल ठाकुर, पवन कुमार और गीतांजली शर्मा, नूर अहमद, संजय कुमार, अभिषेक डोगरा बनाए गए हैं। महासचिव भूपेंद्र सिंह, भीम सिंह ठाकुर, जगदीश ठाकुर, अंकुश वालिया, संयुक्त सचिव लता देवी, नरेंद्र पाल, सुकेश बहल, मनवीर सिंह पठानिया और पारस वैद्य रहेंगे। कोषाध्यक्ष सनी वर्मा और उपाध्याय योगेंद्र पाल कपूर, उपेंद्र पॉल, विमल शर्मा, विजय कानव, आकाश शर्मा, यादवेंद्र शर्मा, दिनेश सकलानी, विजय ठाकुर, दीपक शर्मा. विद्युत शर्मा, अभिषेक लखनपाल, विजय भंडारी, प्रवीण ठाकुर और रूपेश होंगे।

कार्यकारिणी सदस्यों में निशांत वालिया, पवन ठाकुर, उदयनंद शर्मा, मोहित कौशल, मनोज कुमार यादव, राज कुमार शर्मा, हनी धीमान, सुरेंद्र सिंह, सुनील ठाकुर, पुष्पराज ठाकुर, कुशल ठाकुर, नितिन राणा, विपन कुमार शामिल किए गए हैं। नागेश्वर दत्त शर्मा, जानकी दास डोगरा, रवि सिंह राणा, जय सिंह चौहान, अलक नंदा हांडा, जगदीश चंद ठाकुर, ललित गुलेरिया, प्रेम राणा, जगदीश चंद्र ठाकुर को विशेष आमंत्रित बनाया गया है।

कानूनी और मानवाधिकार विभाग के सुंदरनगर के संयोजक अमीन चंद चंदेल और सुप्रिया सह संयोजक, रितन शर्मा महासचिव, प्यारे लाल, गोपाल ठाकुर, नरेश कुमार, चंद्र कौशल, नरेंद्र चंदेल सचिव बनाए हैं। एलएस राणा और सीएल अवस्थी सलाहकार हैं।कुल्लू जिले में उत्तम परमार संयोजक, कपिल ठाकुर, प्रेम चौधरी, राजीव शर्मा सह संयोजक बनाए हैं। संदेश कुमार, सुनील भारती, उदय नेगी महासचिव, विशाल ठाकुर और बिंटू ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। लाहौल-स्पीति पॉजिओर  संयोजक और सचिंद्र सह को संयोजक बनाया है।

विस चुनाव के लिए मीडिया कमेटी के अध्यक्ष बने आश्रय 
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया कमेटी का अध्यक्ष आश्रय शर्मा को बनाया है। इस संबंध में शुक्ला ने रविवार को नियुक्ति पत्र जारी किया है। एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप राठौर को शिमला में सभी मीडिया गतिविधियों को लेकर समन्वय का जिम्मा दिया है।


सोशल मीडिया विभाग और मीडिया विभाग भी मीडिया कमेटी की निगरानी में कार्य करेंगे। सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिषेक राणा और मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान हैं। कांग्रेस के विभागों की कार्यप्रणाली को प्रदेश कांग्रेस के महासचिव देखेंगे। प्रदेश महासचिव अमित पाल सिंह दैनिक जरूरत के अनुसार बुनियादी जरूरतों को पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed