फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress prabhari rajiv shukla said our government will restore old pension scheme in himachal pradesh

शिमला: कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला बोले- पर्यटक की तरह आई है आम आदमी पार्टी, कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से

Thu, 31 Mar 2022 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 31 Mar 2022 05:50 PM IST
सार

राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में आते ही कांग्रेस कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल करेगी। आउटसोर्स कर्मियों को नियमित किया जाएगा। सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में आउटसोर्स आधार पर भर्तियों की प्रथा को समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन
himachal congress prabhari rajiv shukla said our government will restore old pension scheme in himachal pradesh
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। वह केवल एक पर्यटक की तरह यहां आई है। विधानसभा चुनाव में केवल कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला होगा। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा और संगठन की सरदारी हाईकमान तय करेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता में आते ही कांग्रेस कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल करेगी। आउटसोर्स कर्मियों को नियमित किया जाएगा। सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में आउटसोर्स आधार पर भर्तियों की प्रथा को समाप्त किया जाएगा। जितने भी कर्मचारी आउटसोर्स आधार पर लगे हैं, उन्हें नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का निजी आवास हॉलीलॉज कांग्रेस का प्रदेश में ऐसेट है। 
विज्ञापन


महंगाई के बहाने सरकार पर वार
शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, चोर दरवाजे से हो रही भर्तियों से परेशान है। पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। रसोई गैस सिलिंडर आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। भाजपा में गुटबाजी हावी है। कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले भाजपा को अपने कुनबे में झांकना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटबाजी पर दी सफाई
प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर शुक्ला ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को शिमला में आयोजित बैठक में शामिल नहीं हो सके नेताओं ने उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी थी। दो दिन पूर्व ही उनका शिमला दौरा फाइनल हुआ था। ऐसे में प्रदेश के नेताओं के अन्य स्थानों पर कार्यक्रम पहले से तय थे। मैंने ही उन्हें अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़कर नहीं आने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed