फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress meeting with Virbhadra Singh after defeat in lok sabha elections 2019

करारी हार के बाद मंथन में जुटी कांग्रेस, हालीलॉज में वीरभद्र सिंह के साथ की समीक्षा

Sat, 25 May 2019 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 May 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
himachal congress meeting with Virbhadra Singh after defeat in lok sabha elections 2019
- फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के अगले ही दिन शुक्रवार को कांग्रेस ने हार के कारणों पर मंथन शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास हालीलॉज पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हार की समीक्षा की। वीरभद्र सिंह ने अर्की, रोहड़ू, रामपुर और शिमला ग्रामीण के नेताओं से भी पिछड़ने के कारण पूछे। शिमला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कर्नल धनीराम शांडिल ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से बंद कमरे में गुफ्तगू की। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में दिन भर नेताओं का आना-जाना लगा रहा।

विज्ञापन


देश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मिली हार से कांग्रेस नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखीं। शुक्रवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पूर्व मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। दोनों ने पूर्व मुख्यमंत्री से हलका वार भाजपा को मिली बढ़त पर चर्चा की। कांग्रेस के 21 विधायक होने के बावजूद किसी भी क्षेत्र में कांग्रेस को लीड न मिलने के कारणों पर चर्चा की। विधायक विक्रमादित्य सिंह, विधायक नंदलाल, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा सहित संगठन के कई पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी नेताओं को जल्द एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की अपील की।

विज्ञापन

जल्द की जाएगी हार के कारणों की समीक्षा : राठौर

कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश की चारों लोस सीटों पर मिली हार की जल्द समीक्षा की जाएगी। हाईकमान के निर्देश मिलते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा और विभिन्न संगठनों की इकाइयों का नए सिरे से मनोबल बढ़ाया जाएगा। हार के हर छोटे-बड़े कारण की समीक्षा होगी। पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा है। पार्टी के कार्यक्रमों में भारी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता जुटी। बावजूद इसके वोट नहीं मिलना चिंतनीय है। 

अपवाद है यह चुनाव, हमेशा नहीं रहेंगे ऐसे ट्रेंड : मुकेश
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 2019 में हुआ लोकसभा चुनाव एक अपवाद है। ट्रेंड हमेशा ऐसे नहीं रहेंगे। कांग्रेस की कमियों को तलाशा जाएगा। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना पार्टी के लिए चुनौती रहेगा। इस पर काम किया जाएगा।

चुनाव नतीजों के परिणाम स्थायी नहीं रहने वाले हैं। भाजपा को शिफ्ट वोटर जल्द वापस अपने ठिकानों पर आएंगे। विधानसभा चुनावों में यही विस क्षेत्र कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे। मुकेश ने चारों सीटें जीतने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी है।

धर्मशाला, पच्छाद के उपचुनाव पर पार्टी का फोकस
पार्टी सूत्रों के मुताबिक हालीलॉज में हुई बैठक में धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों पर भी चर्चा हुई। पार्टी को उपचुनाव तक मजबूत करने के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का फैसला लिया गया।

बैठक में उपचुनाव के प्रत्याशियों पर चर्चा नहीं हुई। राठौर ने बताया कि प्रत्याशियों पर बोलना अभी जल्दबाजी हो जाएगी। हाईकमान सहित प्रदेश के नेताओं से चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed