फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Meeting: Pratibha Singh said- the views of senior leaders and workers should also be heard

Himachal Congress Meeting: प्रतिभा सिंह बोलीं- वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात भी सुनी जानी चाहिए

Wed, 27 Nov 2024 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Nov 2024 06:17 PM IST
सार

बुधवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पर्यवेक्षकों के साथ सह प्रभारियों चेतन चौहान, विदित चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बैठक कर कार्यकारिणी के गठन को लेकर रणनीति बनाई।

विज्ञापन
Himachal Congress Meeting: Pratibha Singh said- the views of senior leaders and workers should also be heard
सह प्रभारियों ने नेताओं से लिया फीडबैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में सक्रिय पदाधिकारी जोड़ने के लिए वीरवार से पार्टी पर्यवेक्षक प्रदेश का दौरे करेंगे। बुधवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पर्यवेक्षकों के साथ सह प्रभारियों चेतन चौहान, विदित चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बैठक कर कार्यकारिणी के गठन को लेकर रणनीति बनाई। संसदीय क्षेत्र और जिला स्तर पर नियुक्त पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करेंगे। पर्यवेक्षकों, सह प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्ष की सूचियों के आधार पर नई कार्यकारिणी का गठन होगा। तीन दिन तक पार्टी नेताओं से मुलाकात कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी भी दिल्ली लौट गए हैं। आगामी एक-दो दिन में दोनों नेता प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल को अपनी रिपोर्ट देंगे। बुधवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में 12 जिलों के चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ बैठक हुई।

विज्ञापन



प्रतिभा सिंह ने सभी जिला पर्यवेक्षकों से पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्मठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए। संगठन में वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ कर्मठ युवाओं, अग्रणी संगठनों के कार्यकर्ताओं और महिलाओं को पूरी तवज्जो दी जाए। इन सब लोगों के विचार सुने जाएं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चेतन चौहान ने जिला पर्यवेक्षकों को अपना दायित्व सही ढंग से पूरा करने और इसकी पूरी रिपोर्ट जल्द देने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों पर प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई है, जिसे उन्हें पूरी निष्ठा से पूरा करना है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी इस बैठक में विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में विदित चौधरी, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक शांतनु चौहान, हमीरपुर के पर्यवेक्षक गुरप्रीत गांधी, शिमला के ओमवीर यादव, मंडी संसदीय क्षेत्र के गौरव भाटिया मौजूद रहे। बैठक में सभी 12 जिलों के पर्यवेक्षक शिमला से राजीव वर्मा, सिरमौर से चरनजीत सिंह निक्कू, सोलन से प्रवीण चौधरी, मंडी से मुज्जफ़र गुर्जर, कुल्लू से पुरषोत्तम नागर, किन्नौर से योगेश राणा, लाहौल-स्पीति से मनोज कौशिक, कांगड़ा से मनोज लुबाना, चंबा से अखिलेश, ऊना से रुद्रप्रताप, बिलासपुर से दीपक लुवाना और हमीरपुर के लिए नियुक्त प्रभाकर झा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली लॉज पर मां भीमाकाली और श्रीराम का आशीर्वाद : विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि होली लॉज पर मां भीमाकाली और प्रभु राम का आशीर्वाद है। होली लॉज को डीसलॉज करने की बात करना उचित नहीं है। जयराम ठाकुर को ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। सरकार के साथ संगठन का रोल महत्वपूर्ण है। संगठन जनता के मुद्दों को सरकार के सामने रखेगा और सरकार को मजबूती से आगे बढ़ने में मदद करेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने विधायकों की सुरक्षा की है और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कांग्रेस समय रहते अपने वायदों को पूरा करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पढ़े लिखे और युवा साथियों को अब संगठन में आगे लाने का समय है। वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ कांग्रेस संगठन मजबूत होगा। नये साल में हाईकमान की मंजूरी से कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। सरकार और संगठन में प्यार और भाईचारा है। सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संगठन पर दायित्व है। संगठन ही धरातल के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाता है। सरकार बनने तो संगठन की भूमिका बहुत अधिक बढ़ जाती। सरकार और जनता के बीच संगठन एक कड़ी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed