{"_id":"5bcc7461bdec226970456e8e","slug":"himachal-congress-meeting-in-shimla-for-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव को कांग्रेस ने कसी कमर, शिमला में इस दिन बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव को कांग्रेस ने कसी कमर, शिमला में इस दिन बनेगी रणनीति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव-2019 मिशन को लेकर कांग्रेस रणनीति बनाने में जुट गई है। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 25 को शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक बुलाई गई है। राजीव भवन में शिमला संसदीय क्षेत्र के तीन जिलों शिमला, सिरमौर और सोलन के कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता इस बैठक में लोकसभा चुनाव रणनीति और चुनाव के दौरान गरमाए जाने वाले मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे। हाईकमान के निर्देशों में प्रदेश की सभी लोकसभा क्षेत्रों की बैठकें बुलाकर लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने और चुनाव में गरमाए जाने वाले क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चर्चा करने को कहा है ताकि उसी आधार पर चुनाव के दौरान जनता के बीच जाया जा सके।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान कहते हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं की बैठक शिमला में 25 को राजीव भवन में बुलाई गई है। इसमें पार्टी की प्रभारी रजनी पाटिल और सह प्रभारी गुरकीरत सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। इस बैठक में शिमला, सोलन और सोलन के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
ये रहेंगे शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक में मौजूद
शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक में तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष और महासचिव, बीसीसी अध्यक्ष और महासचिव, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री विधायक और पूर्व विधायकों सहित पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता बुलाए गए हैं।