फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress meeting, CM Baghel said - form the government first, the high command will decide who will b

Himachal Congress: सीएम बघेल बोले- पहले सरकार बनाओ, हाईकमान तय करेगा कौन बनेगा मुख्यमंत्री

Mon, 08 Aug 2022 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Aug 2022 09:54 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सोमवार को पार्टी की आम बैठक हुई। इसमें मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि अस्त्र और शस्त्र कांग्रेस के कार्यक्रम और नीतियां ही हैं। कांग्रेस देने का काम करती है। छीनती नहीं है। 

विज्ञापन
Himachal Congress meeting, CM Baghel said - form the government first, the high command will decide who will b
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ शब्दों में संदेश दे दिया कि पहले सरकार बनाओ, हाईकमान तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री होगा। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी को सत्ता में लाने का संकल्प लिया। पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि केक बनने तो दें, उसके बाद सभी मिल बांटेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सोमवार को पार्टी की आम बैठक हुई। इसमें मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि अस्त्र और शस्त्र कांग्रेस के कार्यक्रम और नीतियां ही हैं। कांग्रेस देने का काम करती है। छीनती नहीं है। भाजपा की सोच है कि राम नाम जपना और पराया माल अपना। छत्तीसगढ़ में 9,000 करोड़ के ऋण किसानों के माफ  किए हैं। बूथ स्तर तक जाना है। वाजपेयी सरकार ने वृद्धावस्था खत्म की और मोदी अग्निवीर से जवानी खत्म कर रहे हैं। टिकट मिलने के बाद कोई किंतु परंतु न हो। स्क्रीनिंग कमेटी जिलों में जाकर देखे कौन दमदार है? जो सही लगे, उस पर मुहर लगाएं। हमने अंग्रेज भगा दिए तो इन्हें भगाना कठिन नहीं है।

विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस की झोली में जीत कैसे डालनी है, सबको मिलकर चलना है और ऐसे ही उप चुनाव जीते हैं। कांग्रेस को चुनाव जीतकर सत्ता में लाना है। तब तक सांस नहीं लेंगे, जब तक जीत नहीं जाते। पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जिस जनरल ने कई युद्ध लड़े हैं, आप यहां भी जयराम सरकार को पस्त करेंगे। डॉ. राज बहादुर के साथ हुई अभद्रता का हिमाचल के लोगों को बदला लेना है। नौ परिवारों के पास देश की पूरी संपत्ति है। प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में दिवंगत वीरभद्र सिंह के सपनों को साकार करना है। 
विज्ञापन


विस चुनाव से पहले हर घर में लहराएंगे कांग्रेस का झंडा
 प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला में 12 अगस्त को मानसून सत्र में कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। विधानसभा चुनाव से पहले हर घर में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे। 15 को कुल्लू में ध्वजारोहण होगा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभागार बता रहा है कि हम बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं। नब्बे दिन में कांग्रेस सरकार बनेगी। जनता चाहती है कि भाजपा को हटाना है। मुख्यमंत्री बघेल मुख्यमंत्री जयराम का ताज छीनकर जाएंगे। डीजीपी और मुख्य सचिव साथ छोड़ दें तो समझो सरकार जाने वाली है। प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि तीन माह से हम एकजुट पार्टी कार्यक्रम में जा रहे हैं। प्रतिभा को लोकसभा चुनाव लड़ाया और उप चुनाव जीते। हमारे मन में विश्वास है कि जनता के बूते हम जीतेंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा के घर में जीतने की चुनौती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जनजाति की ज्यादा संख्या वाले क्षेत्रों चार बड़ी रैलियां करेंगे : ललोटिया
कांग्रेस एससी विभाग के राष्ट्रूीय अध्यक्ष राजेश ललोटिया ने कहा कि  प्रदेश के 17 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं और चार में कांग्रेस जीती है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में चार अनुसूचित जनजाति के लोग ज्यादा हैं, वहां चार बड़ी दलित रैलियां करेंगे। पार्टी की विभिन्न कमेटियों में एससी सदस्य रखे जाएं। दलित घोषणापत्र तैयार करेंगे और इनके एक जुट होने से सबको भी बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed