{"_id":"61f7cce0d9ff18554368223d","slug":"himachal-congress-leaders-in-punjab-for-chunav-prachar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव: पंजाब और उत्तराखंड में प्रचार करेंगे हिमाचल कांग्रेस के 24 नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव: पंजाब और उत्तराखंड में प्रचार करेंगे हिमाचल कांग्रेस के 24 नेता
Mon, 31 Jan 2022 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Jan 2022 05:20 PM IST
सार
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हाईकमान ने पहले ही दोआबा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने जालंधर में मोर्चा संभाला हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के करीब 24 नेता पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के लिए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कई वरिष्ठ विधायकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हाईकमान ने पहले ही दोआबा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने जालंधर में मोर्चा संभाला हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश में लोकसभा की एक और तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले हिमाचल के कांग्रेस नेताओं को प्रचार के लिए भेजने की दोनों पड़ोसी राज्यों से मांग की गई है। हाईकमान की ओर से इसको लेकर शेड्यूल बनाया जा रहा है। इसी सप्ताह चुनाव प्रचार को लेकर लिस्ट जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री बीते दिनों नंगल में चुनाव प्रचार भी कर चुके हैं। अब पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोआबा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में मोर्चा संभालने वाले है। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा सोमवार को जालंधर में डटे रहे। विधायक रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, विक्रमादित्य सिंह, कौल सिंह ठाकुर, सतपाल सिंह रायजादा भी जल्द ही चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। सांसद प्रतिभा सिंह भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगी।
विज्ञापन