{"_id":"5b3c7b724f1c1b0d278b465d","slug":"himachal-congress-leader-land-purchase-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के रिश्तेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बदल दिया जमीन का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता के रिश्तेदार को फायदा पहुंचाने के लिए बदल दिया जमीन का रिकॉर्ड
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस के एक बड़े नेता के रिश्तेदार को नियमों के विपरीत जमीन देने के मामले की जांच शुरू हो गई है। कांगड़ा जिले की शाहपुर तहसील के तहत चाय के बागान की जमीन पर होटल बनाने की फाइल जयराम सरकार ने खोल दी है।
विज्ञापन
आरोप है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के एक करीबी रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने के लिए राजस्व रिकॉर्ड में चाय के बागान को खड़तर-बरानी (घासनी) दर्शाकर होटल बनाने के लिए जमीन दे दी गई। सरकार को अंदेशा है कि जमीन की खरीद फरोख्त में गड़बड़झाला हुआ है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो नियमों के अनुसार प्रदेश में चाय बागानों की जमीन को बिना अनुमति किसी दूसरे कार्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। आरोप है कि नियम दरकिनार कर रिकॉर्ड में जमीन की किस्म ही बदल दी गई है। 77.30 हेक्टेयर इस जमीन के एक भाग में अब होटल है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि इसे बनाने के लिए न तो प्रशासन और न ही टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से मंजूरी ली गई। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के छह महीने बाद अब भाजपा सरकार ने इस मामले की फाइल खोल दी है। सचिवालय स्तर पर बड़े अधिकारी इसकी छानबीन कर रहे हैं।
पालमपुर में चाय बागान में होटल बनाए जाने की फाइल आई थी। फाइल ब्रांच में है। दोबारा फाइल आने पर इसे गंभीरता से देखा जाना है। - मनीषा नंदा, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व