फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress: Kuldeep Rathore said - Many leaders ran to Delhi to take credit if by-elections were won

हिमाचल कांग्रेस: कुलदीप राठौर बोले- उपचुनाव जीते तो कई नेता श्रेय लेने के लिए दिल्ली दौड़े

Thu, 20 Jan 2022 11:21 AM IST
Krishan Singh अजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
अजय ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jan 2022 11:21 AM IST
सार

राठौर ने बुधवार को ठियोग में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विशेष बातचीत में जिस तरह कई नेताओं के दिल्ली जाने पर तंज कसा है, उससे साफ है कि इससे नाखुश हैं। उपचुनाव के बाद कांग्रेस के कई नेता दिल्ली गए थे। नयनादेवी के कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
Himachal Congress: Kuldeep Rathore said - Many leaders ran to Delhi to take credit if by-elections were won
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अपनी पार्टी के कुछ नेताओं पर तंज कसा और कहा कि जब कांग्रेस ने उपचुनाव में जीत दर्ज की तो कई लोग श्रेय लेने के लिए दिल्ली दौड़े। राठौर ने कहा कि वह तो एक दिन भी चुप नहीं बैठे। उन्हें मालूम है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा फिर उठ खड़ी होगी। ऐसे में कांग्रेस के निशाने पर 2022 का चुनाव होना चाहिए। उनका भी ध्यान भटकाने की कोशिश की गई, वह किसी के एजेंडे पर नहीं चलते। जो राहुल गांधी ने एजेंडा दिया है, उसी को आगे बढ़ा रहे हैं। कहा कि अध्यक्ष बदलने की चर्चा झूठी अफवाह है। जहां तक चुनाव लड़ने की बात है तो वह ठियोग क्षेत्र की जनता की भावनाओं की कद्र करेंगे। जनता चाहेगी तो जरूर चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन


राठौर ने बुधवार को ठियोग में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विशेष बातचीत में जिस तरह कई नेताओं के दिल्ली जाने पर तंज कसा है, उससे साफ है कि इससे नाखुश हैं। उपचुनाव के बाद कांग्रेस के कई नेता दिल्ली गए थे। नयनादेवी के कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के नेतृत्व में विधायकों का एक दल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से मिला था। राठौर का यह बयान इन घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। राठौर ने कहा कि उन्हें ऐसे समय में संगठन मिला, जब इसमें लड़ाई थी। उन्होंने सबको एकत्र किया। इसमें वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद रहा। कांग्रेस का निशाना 2022 के चुनाव हैं। हिमाचल में 22 ऐसे चुनाव क्षेत्र हैं, जहां कांग्रेस पिछले 15 या 20 साल से नहीं जीती। कुटलैहड़ और भोरंज में कांग्रेस 35 साल से नहीं जीती। ऐसे क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कंवर, नप अध्यक्ष विवेक थापर, उपाध्यक्ष रीना राय सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

कांग्रेस विचार विभाग के जिलाध्यक्षों की सूची जारी

एआईसीसी विचार विभाग की अध्यक्ष डॉ. गिरिजा ब्यास ने बुधवार को  हिमाचल कांग्रेस विचार विभाग के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। मंडी सिे अभिषेक लखनपाल, बिलासपुर गौरव शर्मा, कुल्लू तारा चंद कौशिक, लाहौल-स्पीति प्रीतम सिंह शर्मा, कांगड़ा मनीष कुमार, ऊना प्रीतम जयसवाल, सोलन पुनीत शर्मा, सिरमौर अरुण मेहता, शिमला रणवीर चौहान, हमीरपुर रविंदर कुमार लखनपाल, चंबा लतीफ मोहम्मद और किन्नौर के राम मोहन नेगी को जिलाध्यक्ष बनाया है।

विनोद सुल्तानपुरी प्रभारी नियुक्त 
 प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी डिजीटल सदस्यता अभियान  चलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी को प्रभारी नियुक्त किया है।कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर वीरवार को दोपहर बाद 12.30 बजे वर्चुअल माध्यम से प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक करेंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed