कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए खींचतान के बीच हिमाचल आएंगी रजनी पाटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद की खींचतान के बीच पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में हिमाचल के दौरे पर आएंगी। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पाटिल तीन दिन तक जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का दौरा करेंगे।
लोकसभा चुनाव- 2019 के दृष्टिगत प्रदेश के अन्य जिलों का दौरा कर भी प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठकें ले चुके हैं।
अब पुन: रजनी पाटिल हिमाचल दौरे पर आ रही हैं। वे जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का दौरा अक्तूबर के तीसरे हफ्ते में करने वाली हैं। प्रदेश कांग्रेस को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। प्रभारी पाटिल का यह दौरा तीन दिन का रहेगा।
इस दौरान जिले के तीनों ब्लॉकों के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली जानी है। जिले के तीनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के ब्लाकों में प्रभारी रजनी पाटिल की बुलाई बैठक को अहम माना जा रहा है।
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी की प्रदेश प्रभारी अक्तूबर तीसरे हफ्ते में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के तीन दिन के दौरे पर आ रही हैं। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत यह दौरा अहम है।