फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress incharge Rajiv shukla statement on agriculture bill and corona crisis

पॉजिटिव महिला का आत्महत्या करना सरकार की विफलता का पुख्ता प्रमाण : शुक्ला

Thu, 24 Sep 2020 09:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
himachal congress incharge Rajiv shukla statement on agriculture bill and corona crisis
- फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल कांग्रेस प्रभारी बनकर पहली बार शिमला पहुंचे राजीव शुक्ला ने कहा कि कोविड से निपटने में केंद्र और प्रदेश की सरकार विफल साबित हुई है। शिमला के डीडीयू अस्पताल में पॉजिटिव महिला का आत्महत्या करना इसका पुख्ता प्रमाण है। अस्पतालों में साधारण बीमारियों का इलाज भी नहीं हो रहा है। शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि संबंधित बिल तत्काल वापस ले। इससे देश के करोड़ों किसानों का भला नहीं होगा। सरकार पहले यह तय करती कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम में किसानों की फसल कोई भी नहीं खरीदेगा। इसे कृषि बिल में लिखित रूप से शामिल किया जाता, लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया।

विज्ञापन


इससे सरकार की मंशा में खोट नजर आता है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कोरोना से निपटने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस एकजुट है। पार्टी में किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। राजीव शुक्ला ने वीरवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। रोजगार देने के नाम पर केंद्र ने कोई कदम नहीं उठाए। साधारण बीमारियों तक का इलाज अस्पतालों में नहीं हो रहा है। कोरोना पॉजिटिव एक महिला ने शिमला में आत्महत्या कर ली है। यह सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह भले ही दिल्ली में रहेंगे, लेकिन उनकी नजर हिमाचल कांग्रेस पर रहेगी। इससे पहले राजीव भवन में 3.16 बजे प्रभारी राजीव शुक्ला का गाजे-बाजे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।  इसके बाद सभागार में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक हुई। राजीव भवन आने से पहले शुक्ला शोघी से पीटरहॉफ गए और वहां भोजन किया। पीटरहॉफ से पूर्व शोघी में 2.30 बजे शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने विधायक विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में प्रभारी शुक्ला का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र बनेंगी रणनीति, थिंक टैंक और कार्ययोजना कमेटियां : शुक्ला

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजीव शुक्ला ने पार्टी नेताओं से कहा कि वे मिशन-2022 में सत्ता हासिल करने का संकल्प लें। शुक्ला ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक ली। कहा कि कांग्रेस को सत्ता पर लाने से पहले पार्टी की रणनीति, थिंक टैंक और कार्ययोजना कमेटियां शीघ्र बनाई जाएंगी।  शुक्ला ने प्रदेश में नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाने और असल सदस्य बनाने को कहा।

बूथ कमेटियां बनाने के निर्देश भी दिए। सेवादल, महिला कांग्रेस, इंटक, युकां और एनएसयूआई को पार्टी के साथ चलकर लक्ष्य हासिल करने को कहा। इन संगठनों को अपने स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम नहीं करने हैं। बैठक में पार्टी नेताओं ने प्रदेश युवा कांग्रेस के 16 लाख सदस्य बनने पर भी सवाल उठाए। कहा कि अगर इतने सदस्य हैं तो फिर लोकसभा चुनाव में वोट क्यों नहीं पड़े। 

विद्या स्टोक्स से मिले शुक्ला 
राजीव शुक्ला बैठक के बाद पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स से उनके निजी आवास में मिले। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू भी थे। जलपान करने के बाद शुक्ला पीटरहॉफ लौटे।


 

राजीव शुक्ला कांग्रेस की चिंता करें : कश्यप

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस के नेता राजीव शुक्ला अपनी पार्टी की चिंता करें। प्रदेश और केंद्र में जिस तरह से भाजपा सरकारें काम कर रही हैं। उससे भाजपा का सत्ता में आना फिर से तय है। कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता के साथ धोखा किया है और अपने इतने लंबे शासनकाल में जनहित के कोई कार्य धरातल पर नहीं उतारे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की एक परिवार का गुलाम बन कर रह गई है। कश्यप ने कहा कि राजीव शुक्ला भूल गए हैं कि किस प्रकार से कांग्रेस ने अपने शासनकाल में घोटाले किए थे। कोलगेट घोटाला, टू-जी घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स में घोटाला और अन्य बड़े-बड़े घोटाले कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed