फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress incharge Rajiv Shukla and Sukhram Family Lunch Diplomacy

सुखराम परिवार की लंच डिप्लोमेसी, पर्दे के पीछे रहे अनिल

Sun, 11 Oct 2020 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Oct 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
himachal congress incharge Rajiv Shukla and Sukhram Family Lunch Diplomacy
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के राज्य स्तरीय किसान संवाद सम्मेलन के बहाने सुखराम परिवार ने लंच डिप्लोमेसी की बिसात भी बखूबी बिछाई। सदर भाजपा के विधायक अनिल शर्मा के नए घर में प्रदेश प्रभारी व हिमाचल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लंच का इंतजाम किया गया। बेशक अनिल शर्मा पर्दे के पीछे रहे लेकिन उनके फिर से कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को खूब हवा मिली।

विज्ञापन




कयासों का दौर शुरू हो गया है कि अनिल यदि कांग्रेस में दोबारा आए तो सुखराम परिवार का गढ़ मंडी सदर की सीट से खुद सीएम जयराम ठाकुर चुनावी ताल ठोक सकते हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों में सीएम जयराम ठाकुर के सराज और मंडी सदर दोनों से चुनाव लड़ सकते हैं। इसे लेकर सियासी गलियारों में सुगबुगाहट है। शनिवार कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला समेत कांग्रेसियों ने पंडित सुखराम से मुलाकात की।
विज्ञापन


आश्रय अपने परिवार और समर्थकों के साथ मौजूद रहे। सुखराम ने अतिथियों को फूल देकर स्वागत किया। वहीं, लंच टेबल पर राजनीतिक समीकरण साधने की भी कोशिश हुई। बता दें कि मंडी सदर सुखराम परिवार की राजनीति का गढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 2017 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर सुखराम, अनिल शर्मा और आश्रय का भाजपा का हाथ थामना और चुनाव जीत कर मंत्री पद हासिल करना, फिर लोकसभा चुनाव में सीट न मिलने से खफा आश्रय का कांग्रेस का हाथ थामकर भाजपा के खिलाफ ही चुनाव लड़कर शिकस्त खाने के बाद परिस्थितियां काफी बदल चुकी हैं। 

कांगणी हेलीपैड में भी कांग्रेसी समर्थकों में खूब नूरा कुश्ती देखने को मिली। अचानक सुखविंद्र सुक्खू हाथों में फूल लिए अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। समर्थक उनके पक्ष  में नारेबाजी करने लगे। इसी बीच प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी वहां पहुंच गए। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। इसी बीच स्वागत के लिए सुक्खू फूल पकड़कर प्रदेश प्रभारी के हेलीकाप्टर की तरफ भागने लग गए। 


चर्चा रही कि सम्मेलन के दौरान कुछ तत्वों ने प्रदेशाध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे भी लगा डाले। यह बात आग की तरह फैल गई। लेकिन कांग्रेस पदाधिकारियों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कोई नारेबाजी नहीं हुई है। कहा कि यह सब सत्तासीन पार्टी के इशारे पर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed