फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress General house held in shimla

कांग्रेस की आम सभा में वीरभद्र और मुकेश को मैदान में उतारने की वकालत

Tue, 26 Feb 2019 10:18 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 26 Feb 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
himachal congress General house held in shimla

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में आमसभा के दौरान कांग्रेस नेता एकजुट नजर आए। कुछ समय पहले एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक मंच पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री जीएस बाली बैठक में नहीं आए। पार्टी नेताओं ने जीतने वाले उम्मीदवार उतारने की पैरवी करते हुए पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री को मैदान में उतारने की वकालत की। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने दोटूक कहा है कि हाईकमान तय करेगा कांग्रेस उम्मीदवार कौन होगा? 

विज्ञापन

दमदार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की वकालतमुखर होकर कही

himachal congress General house held in shimla

पार्टी सूत्रों के अनुसार कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के दमदार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की वकालत पार्टी नेताओं ने मुखर होकर कही है। एकजुट होकर लोस चुनाव लड़ने का मामला भी उठाया।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और पूर्व मंत्री कौल सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय सीट से दमदार उम्मीदवार उतारा जाए। कहा कि वीरभद्र सिंह दमदार नेता हैं। वे इस सीट से चार बार सांसद रहे हैं।

सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर सीट से कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री हैं। उन्होंने कहा कि उनके अलावा वह भी हमीरपुर से दमदार नेता हैं। हमीरपुर से कौन जीतने वाले उम्मीदवार हैं? हाईकमान को सर्वे कराना चाहिए। 

पार्टी ने सबसे की एकजुटता की अपील 

himachal congress General house held in shimla

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पार्टी में एकजुटता जरूरी है। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि वह पार्टी के सभी को साथ लेकर चले हैं। लोकसभा चुनाव की चारों सीटें जीतना लक्ष्य है।

पार्टी के पास वीरभद्र सिंह और विद्या स्टोक्स जैसा कुशल नेतृत्व है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश को जुमलेबाजी से बचाने के लिए देश को भाजपा मुक्त करना होगा। पार्टी ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। 

पाटिल ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अभी से ही जुट जाएं। 10 दिन के भीतर बूथ लिस्ट तैयार हो जानी चाहिए। वह बूथ कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और फीड बैक लेंगी।

कांग्रेस के सह प्रभारी गुरकिरत सिंह ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने जानकारी दी कि 7 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांगड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed