फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress deployed two observers for the by election

उपचुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस ने तैनात किए दो पर्यवेक्षक

Fri, 13 Sep 2019 07:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Sep 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Himachal Congress deployed two observers for the by election

प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए कसरत शुरू कर दी है। धर्मशाला और पच्छाद उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के चयन को दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। पर्यवेक्षक अपने विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे और पार्टी नेताओं से विचार-विमर्श कर प्रत्याशियों के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


दोनों पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह में अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में दौरा कर वहां कांग्रेसियों के साथ प्रत्याशी का चयन करें। इसके बाद हाईकमान को रिपोर्ट भेजें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि पार्टी उपचुनाव के लिए तैयार है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं उप महापौर एचएस लक्की को पच्छाद उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मंत्री योगेश सहानी को धर्मशाला उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

दोनों पर्यवेक्षकों से कहा गया है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्रों का हफ्ते के भीतर दौरा करें। वहां के नेताओं से चर्चा कर दमदार प्रत्याशियों का पता लगाएं। इसके बाद उप चुनाव के लिए दमदार प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed