{"_id":"6149c6d84b9ffc374502739b","slug":"himachal-congress-demands-investigation-in-the-case-of-murderous-attack-on-the-couple-in-kullu-submitted-a-memorandum-to-the-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में दंपती पर जानलेवा हमले की जांच करवाए सरकार, कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में दंपती पर जानलेवा हमले की जांच करवाए सरकार, कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Tue, 21 Sep 2021 05:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Sep 2021 05:22 PM IST
सार
कांग्रेस नेताओं ने रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन रहकर विरोध जताया। प्रदेशाध्यक्ष और कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को कुल्लू जिले में दंपती पर हुए जानलेवा हमले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को कांग्रेस ने ज्ञापन दिया। राज्यपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वह इस मामले की पूरी रिपोर्ट लेंगे और जल्द जांच करवाने को कहेंगे। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन रहकर विरोध जताया। प्रदेशाध्यक्ष और कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि समाज में अशांति फैलाने वालों या कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के लिए भी वह सरकार से कहेंगे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह के अतिरिक्त विधायक जगत सिंह नेगी, नंद लाल, गंगू राम मुसाफिर, डॉ. बीरू राम किशोर, जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा और शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, हरिकृष्ण हिमराल और बलदेव ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन