फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress demands investigation in the case of murderous attack on the couple in Kullu, submitted a memorandum to the Governor

कुल्लू में दंपती पर जानलेवा हमले की जांच करवाए सरकार, कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Sep 2021 05:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Sep 2021 05:22 PM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन रहकर विरोध जताया। प्रदेशाध्यक्ष और कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। 

विज्ञापन
himachal congress demands investigation in the case of murderous attack on the couple in Kullu, submitted a memorandum to the Governor
हिमाचल कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार को कुल्लू जिले में दंपती पर हुए जानलेवा हमले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को कांग्रेस ने ज्ञापन दिया। राज्यपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वह इस मामले की पूरी रिपोर्ट लेंगे और जल्द जांच करवाने को कहेंगे। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन रहकर विरोध जताया। प्रदेशाध्यक्ष और कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

विज्ञापन


समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि समाज में अशांति फैलाने वालों या कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ  सख्ती से निपटने के लिए भी वह सरकार से कहेंगे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह के अतिरिक्त विधायक जगत सिंह नेगी, नंद लाल, गंगू राम मुसाफिर, डॉ. बीरू राम किशोर, जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा और शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, हरिकृष्ण हिमराल और बलदेव ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed