{"_id":"62277c5336f67d424e762e33","slug":"himachal-congress-demand-to-hand-over-command-to-kuldeep-rathore-again-in-the-presence-of-deepa-das","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस: दीपा दास की मौजूदगी में कुलदीप राठौर को फिर कमान सौंपने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस: दीपा दास की मौजूदगी में कुलदीप राठौर को फिर कमान सौंपने की मांग
Tue, 08 Mar 2022 09:25 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:25 PM IST
सार
कुलदीप राठौर को एक बार फिर से यह जिम्मेवारी सौंपने के लिए आवाज बुलंद करने वालों में जिला कांगड़ा के ब्लॉक अध्यक्षों सहित पार्टी के कई अन्य बड़े नेता शामिल थे। इन नेताओं ने राठौर का पक्ष लेते हुए कहा कि वह पार्टी में गुटबाजी को खत्म करने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला में कुलदीप राठौर, दीपा दास मुंशी व अन्य नेता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव प्रभारी दीपा दास मुंशी की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान एक बार फिर से कुलदीप राठौर को सौंपने की मांग उठी है। कुलदीप राठौर को एक बार फिर से यह जिम्मेवारी सौंपने के लिए आवाज बुलंद करने वालों में जिला कांगड़ा के ब्लॉक अध्यक्षों सहित पार्टी के कई अन्य बड़े नेता शामिल थे। इन नेताओं ने राठौर का पक्ष लेते हुए कहा कि वह पार्टी में गुटबाजी को खत्म करने में सफल रहे हैं। इसी के चलते उपचुनावों में कांग्रेस चारों सीटें जीतने में सफल हुई।
विज्ञापन
हालांकि 2022 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सूबे के कई बड़े कांग्रेस नेताओं की नजरें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पद पर बनी हुई हैं। ऐसे में दीपा दास मुंशी इस संवेदनशील मुद्दे पर कुछ भी बोलना उचित नहीं समझा। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की सूबे की राजनीति में एंट्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी हाईकमान ही फैसला लेगा। गौरतलब है कि आनंद शर्मा के हाल ही के प्रदेश के दौरे के बाद से ही सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह सूबे की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं।
विज्ञापन