फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Congress complains code of conduct violation to election commission

कांग्रेस ने आयोग से की आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

Sat, 16 Mar 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
himachal Congress complains  code of conduct violation to election commission
फाइल फोटो

प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में चलाए गए भाजपा के मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान पर सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा नेता केंद्रीय योजनाओं को लेकर लाभार्थियों के घर जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह आचार संहिता का उल्लंघन है। भाजपा केंद्रीय योजनाओं को अपना नाम दे कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। राठौर ने मामले को चुनाव आयोग के समक्ष रखा है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर ऐसे कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में भाजपा जिस प्रकार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं, वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। आरोप लगाया कि भाजपा कर्मचारियों और अधिकारियों पर अपने पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में घर वापसी को लेकर प्रभारी करेंगी मंथन

himachal Congress complains  code of conduct violation to election commission

 लोकसभा चुनाव करीब आते देख हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी को लेकर मंथन करेंगी। इसके बाद बागी नेताओं की कांग्रेस में वापसी को लेकर मंथन किया जाना है। पार्टी में करीब 35 नेताओं के पार्टी में वापसी को लेकर लंबित मसलों पर विचार किया जाएगा।

इन नेताओं को पार्टी में वापस लाया जा सकता है। इन्होंने पार्टी में आने के लिए आवेदन भी किया है। प्रभारी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कहा है कि आरएसएस पृष्ठभूमि के नेताओं को छोड़कर सभी के लिए कांग्रेस के  द्वार खुले हैं।

पाटिल ने कहा कि जिन नेताओं की पार्टी में बहाली के मामलों को पार्टी अनुशासन समिति ने लंबित रखा था, उन पर शीघ्र विचार किया जाना है। इसमें लंबित मामलों पर शीघ्र विचार करके कांग्रेेस में घर वापसी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव से पहले अधिक से अधिक नेताओं की घर वापसी की जाएगी। पार्टी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव में विपक्ष को चुनौती देना चाहती है। इसे ध्यान में रखकर नेताओं पार्टी में लाकर मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed