{"_id":"60689dcb8ebc3e8c955c17ee","slug":"himachal-congress-complained-about-misuse-of-government-machinery","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस ने की सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस ने की सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की शिकायत
Sat, 03 Apr 2021 10:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने राज्य के चार नगर निगमों के चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने की शिकायतें की हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मियों को धमका रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन के जिला चुनाव अधिकारियों को लिखित शिकायतें भेजी हैं। इन शिकायतों में आरोप है कि सरकारी हेलीकॉप्टर का चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने का आरोप भी कांग्रेस ने लगाया है। चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आचार संहिता का खुले आम उल्लंघन करने की शिकायत भी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल का कहना है कि भाजपा नेताओं के सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की शिकायत चारों जिलों के चुनाव अधिकारियों के पास लिखित रूप से की है। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि आयोग के पास शनिवार तक कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने मतदान, मतगणना के लिए लगाए पार्टी के एजेंट
प्रदेश कांग्रेस ने शहरी निकाय और पंचायत चुनाव के दौरान मतदान पर नजर रखने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस ने मतदान और मतगणना के लिए पार्टी के एजेंटों की चुनाव ड्यूटी लगाई है। धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन में बने वॉर रूम मतदान पर निगरानी रखेंगे। ये चारों वार रूम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बने वार रूम से जुड़े रहेंगे। मतदान और मतगणना के समय किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत राज्य चुनाव आयोग से तुरंत की जाएगी।
विज्ञापन
शहरी निकायों और पंचायत चुनाव के लिए करीब साढ़े पांच सौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्येक मतदान केंद्र में दो पोलिंग एजेंट लगाने का फैसला लिया है। इनके अलावा पोलिंग एजेंटे और मतगणना केंद्र में एक-एक पार्टी एजेंट तैनात रखा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बताया कि चुनाव के लिए पार्टी के पोलिंग एजेंटों की ड्यूटी लगाई गई है।