फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress complained about misuse of government machinery

हिमाचल कांग्रेस ने की सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की शिकायत

Sat, 03 Apr 2021 10:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Apr 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Himachal Congress complained about misuse of government machinery
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने राज्य के  चार नगर निगमों के चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने की शिकायतें की हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मियों को धमका रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन के जिला चुनाव अधिकारियों को लिखित शिकायतें भेजी हैं। इन शिकायतों में आरोप है कि सरकारी हेलीकॉप्टर का चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने का आरोप भी कांग्रेस ने लगाया है। चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आचार संहिता का खुले आम उल्लंघन करने की शिकायत भी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल का कहना है कि भाजपा नेताओं के सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की शिकायत  चारों जिलों के चुनाव अधिकारियों के पास लिखित रूप से की है। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी  संजीव महाजन ने कहा कि आयोग के पास शनिवार तक कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मतदान, मतगणना के लिए लगाए पार्टी के एजेंट 
प्रदेश कांग्रेस ने शहरी निकाय और पंचायत चुनाव के दौरान मतदान पर नजर रखने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस ने मतदान और मतगणना के लिए पार्टी के एजेंटों की चुनाव ड्यूटी लगाई है। धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन में बने वॉर रूम मतदान पर निगरानी रखेंगे। ये चारों वार रूम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बने वार रूम से जुड़े रहेंगे। मतदान और मतगणना के समय किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत राज्य चुनाव आयोग से तुरंत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी निकायों और पंचायत चुनाव के लिए करीब साढ़े पांच सौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्येक मतदान केंद्र में दो पोलिंग एजेंट लगाने का फैसला लिया है। इनके अलावा पोलिंग एजेंटे और मतगणना केंद्र में एक-एक पार्टी एजेंट तैनात रखा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बताया कि चुनाव के लिए पार्टी के पोलिंग एजेंटों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed