{"_id":"5c8ce3e5bdec22145411fa66","slug":"himachal-congress-complain-to-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी बिलासपुर गृह संसदीय क्षेत्र में तैनात, कांग्रेस ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी बिलासपुर गृह संसदीय क्षेत्र में तैनात, कांग्रेस ने की शिकायत
Sat, 16 Mar 2019 05:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Mar 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि आदर्श आचार संहिता सख्ती से लागू करने को प्रदेश सरकार दिशा-निर्देश दे। कांग्रेस पार्टी को ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि सरकार ने अपने चहेते अधिकारियों को ऐसी जगहों पर तैनात किया है, जिससे उन्हें चुनाव में फायदा मिले।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने हैरानी जताई है कि डीसी बिलासपुर अपने ही लोकसभा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के स्थानीय निवासी हैं। अपना गृह क्षेत्र होने के नाते उनका यहां मतदाताओं को किसी भी ढंग से प्रभावित करने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
किमटा ने कहा है कि कांग्रेस को लोगों से ऐसी कई शिकायतें मिल रही हैं, जहां भाजपा के लोग अपने पक्ष में मतदान करवाने को उन्हें प्रलोभन दे रहे हैं। किमटा ने चुनाव आयोग से कहा है कि कांग्रेस ने आदर्श आचार संहिता की जितनी भी शिकायतें आयोग को दे रखी हैं, उन पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन