फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Committee will not use photos of state leaders in party banners and posters

HPCC ने लिया बड़ा फैसला, बैनरों और पोस्टरों में नहीं लगेंगे इन नेताओं के फोटो

Fri, 15 Jun 2018 01:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 15 Jun 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Himachal Congress Committee will not use photos of state leaders in party banners and posters

हिमाचल में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के आने पर उनके कार्यक्रमों के लिए तैयार किए जा रहे बैनरों और पोस्टरों में प्रादेशिक नेताओं के फोटो नहीं लगेंगे। यह फैसला प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लिया है। तय किया है कि ऐसे बैनरों और पोस्टरों में पार्टी के राज्य अध्यक्ष का फोटो तक नहीं लगेगा।

विज्ञापन


राज्य में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी दिनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की आवाजाही बढ़ेगी। उसी के दृष्टिगत यह फैसला लिया गया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इसका मकसद हिमाचल में कांग्रेसियों को एकजुट करना होगा। इसके पीछे हाईकमान के पार्टी नेताओं को एकजुट करने के निर्देश भी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पार्टी नेताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास

Himachal Congress Committee will not use photos of state leaders in party banners and posters

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह शुरुआत पार्टी की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल की शिमला में हुई आम सभा से हो गई है। इस कार्यक्रम में भी जो बैनर लगाया गया, उसमें न तो प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू का फोटो था और न पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह या किसी अन्य नेता का।

बैनर में केवल राहुल गांधी और रजनी पाटिल के फोटो लगाए गए। भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी। पूछने पर सुक्खू भी बोले- प्रदेश में राष्ट्रीय नेतृत्व को आगे कर ही पार्टी नेताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed