फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress committee meeting at shimla

भाजपा सांसदों से चार साल का हिसाब मांगेगी कांग्रेस, यहां बनाई रणनीति

Sun, 04 Feb 2018 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 04 Feb 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
himachal congress committee meeting at shimla

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी भाजपा के चारों लोकसभा सांसदों से चार साल का हिसाब मांगेगी। वर्ष 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। 

विज्ञापन


ये रणनीति शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में तय की गई। इसमें ये भी तय हुआ कि सांसदों को उन्हीं के घरों में घेरा जाएगा। चारों संसदीय क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करने और उसके बाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखने का भी फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में पीसीसी सचिवों और ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव पर मंथन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों की राय भी ली गई है। लंबे विचार-विमर्श के बाद प्रदेश में चार साल का ‘हिसाब दें सांसद, जबाव दें सांसद’ स्लोगन के साथ प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। 

भाजपा के वादे कोरे साबित हुए : सुक्खू 

himachal congress committee meeting at shimla

सुक्खू ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार किया जाए। चारों संसदीय क्षेत्रों में ‘हिसाब दें सांसद-जबाव दें सांसद’ अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे।

इनमें हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील शिंदे, सह प्रभारी रंजीता रंजन, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और सभी पूर्व मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। चारों संसदीय क्षेत्रों में सम्मेलनों के बाद राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। बैठक में कांग्रेस महासचिव तथा विधायक रामलाल ठाकुर, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, नरेश चौहान मौजूद रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि जनता भाजपा सांसदों से चार साल का हिसाब मांगेगी। केंद्र की मोदी सरकार के इस मई में चार साल पूरे होने जा रहे हैं। इस दौरान सांसद हिमाचल के लिए कौन सी बड़ी परियोजना लाए, उन्हें जनता को बताना होगा। भाजपा के जनता के साथ चुनाव से पहले के सब वादे कोरे ही साबित हुए हैं। 

इन मुद्दों पर भी मांगा सांसदों से जवाब

himachal congress committee meeting at shimla

हिमाचल की चार हजार करोड़ रुपये की सेब इंडस्ट्री को बचाने के लिए क्या किया? सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने के वादे कहां गुम हो गए? नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन एक साल में बनकर पूरी क्यों नहीं हुई?

लेह तक रेलवे लाइन पहुंचाने का वादा क्यों भूल गए? भानुपल्ली-बिलासपुर लाइन कागजों से आगे क्यों नहीं बढ़ पाई? अंब-नादौन-सुजानपुर-पालमपुर और ऊना-हमीरपुर लाइन का सर्वे क्यों नहीं हुआ? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed