Himachal congress: कांगड़ा-चंबा में हिमाचल कांग्रेस ने बनाए दो जिला कार्यकारी अध्यक्ष
करण सिंह पठानिया को जिला कांगड़ा और कमल ठाकुर को जिला चंबा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ नेता गंगूराम मुसाफिर को जिला सिरमौर की भंग कार्यकारिणी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बाद अब कांगड़ा और चंबा में जिला कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए हैं। करण सिंह पठानिया को जिला कांगड़ा और कमल ठाकुर को जिला चंबा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ नेता गंगूराम मुसाफिर को जिला सिरमौर की भंग कार्यकारिणी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से इस संदर्भ में आदेश जारी किए गए हैं। वर्तमान में कांगड़ा जिले के अजय महाजन और चंबा के नीरज नैय्यर अध्यक्ष हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इन दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने हैं। ऐसे में पार्टी ने दोनों जिलों में संगठन का कार्य सुचारु तौर पर चलाने के लिए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।
जिला कांगड़ा के कार्यकारी अध्यक्ष करण सिंह पठानिया इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से हैं। जिला चंबा के कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर डलहौजी से है। गंगूराम मुसाफिर के चुनाव लड़ने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इनके विधानसभा क्षेत्र पच्छाद से दयाल प्यारी को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें हैं। ऐसे में मुसाफिर को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। जून 2022 में सिरमौर जिला कांग्रेस कमेटी में मचे आपसी घमासान के बाद कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने ही नाहन में कांग्रेस नेता उलझ गए थे। उधर, हरभजन सिंह चौधरी को कांग्रेस के ओबीसी विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।