{"_id":"5d739c7d8ebc3e01656e7bfc","slug":"himachal-congress-appointed-18-block-presidents-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने 18 और ब्लॉक अध्यक्ष किए नियुक्त, सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने 18 और ब्लॉक अध्यक्ष किए नियुक्त, सूची जारी
Sat, 07 Sep 2019 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 Sep 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस ने 18 और ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती कर दी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने दूसरी सूची जारी कर ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र बांटे। ये अध्यक्ष अब 10 दिनों में ब्लॉक कमेटियां जबकि 20 दिनों में बूथ कमेटियां गठित करेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस ने 28 ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती दी है जबकि 40 ब्लॉकों में अभी नियुक्तियां शेष हैं।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि इंदौरा ब्लॉक में ओम प्रकाश कटोच, ज्वाली मूलक सिंह राणा, जसवां परागपुर दलीप सिंह वर्मा, जसवां कुशाल कुमार शर्मा, जयसिंहपुर प्रवीण कुमार मल्होत्रा, कांगड़ा सुरेश वालिया, ज्वालामुखी कैप्टन दीपक चौहान, सराज टेक चंद, नालागढ़ हुसेन चंद ठाकुर, सुजानपुर मुनीष गुप्ता, टोनी देवी सुशील कुमार पठानिया, बड़सर केवल धीमान, दून दया राम, कंडाघाट संजीव ठाकुर, जुखाला बाबू राम सिसोदिया, ऊना रविंद्र सोहर, नूरपुर बलदेव पप्पी और शाहपुर में सुरजीत सिंह राणा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि शेष ब्लॉक अध्यक्षों के नाम भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। ब्लॉक कमेटी में 41 जबकि बूथ कमेटी में सात से ज्यादा सदस्य नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इन कमेटियों में महिलाओं, युवा, ओबीसी, पिछड़ा वर्ग, एससी-एसटी को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन