फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress adhyaksh Pratibha singh targets cm jairam thakur

Himachal Congress: प्रतिभा बोलीं- काम नहीं किया, अब पीएम और अन्य नेताओं को बुला रहे जयराम

Sat, 11 Jun 2022 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Jun 2022 07:16 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस की ओर से किए गए कार्यों का उद्घाटन कर अपना नाम चिपका रहे हैं। पूरे कार्यकाल में उन्होंने कोई काम नहीं किया।
 

विज्ञापन
Himachal Congress adhyaksh Pratibha singh targets cm jairam thakur
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कांग्रेस में मां और बेटे के राज के बयान पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पलटवार किया है। कहा कि भाजपा ने चार साल विकास नहीं किया, अब ऐसी बातें करके जनता का ध्यान भटका रहे हैं। कांग्रेस जिसे मर्जी जो भी बनाए, मुख्यमंत्री ने इससे क्या लेना है। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में लोकसभा चुनाव जीता है, इसी वजह से आलाकमान ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन

 

भाजपा धर्म, जाति और क्षेत्रवाद के नाम की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस अपने काम पर वोट मांगती है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस की ओर से किए गए कार्यों का उद्घाटन कर अपना नाम चिपका रहे हैं। पूरे कार्यकाल में उन्होंने कोई काम नहीं किया। अब चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं को बुलाना पड़ रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश में बिना भेदभाव के एक समान विकास करवाया है।

विज्ञापन

 

पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाले से उनकी पोल खुल चुकी है। अभी तक मामला सीबीआई को नहीं सौंप पाए हैं। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, रोहतांग टनल समेत सभी बड़े काम पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है। इस बार के विधानसभा चुनाव में सर्वे के आधार पर टिकट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed