फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress adhyaksh kuldeep rathore said inactive leaders will be removed soon

कुलदीप राठौर बोले- उपचुनाव के बाद निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाएगी कांग्रेस

Fri, 20 Aug 2021 02:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 Aug 2021 02:28 AM IST
सार

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मंडी से प्रतिभा सिंह को प्रत्याशी बनाने का फैसला हाईकमान लेगा। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि प्रतिभा चुनाव लड़ें।

विज्ञापन
himachal congress adhyaksh kuldeep rathore said inactive leaders will be removed soon
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के बाद कांग्रेस के निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदों से हटाया जाएगा। वीरवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा रखने वालों को नियुक्तियां दी जाएंगी। बिलासपुर जिला की कार्यकारिणी भंग करने के बाद अब अन्य जिलों, ब्लॉकों और प्रदेश के पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन


राठौर ने कहा कि मंडी से प्रतिभा सिंह को प्रत्याशी बनाने का फैसला हाईकमान लेगा। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि प्रतिभा चुनाव लड़ें। राठौर ने कहा कि उन्होंने खुद मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा  किया है। रिपोर्ट हाईकमान को भेज दी है। एक सवाल के जवाब में राठौर ने कहा कि आए दिन जारी होने वाले बेनामी पत्रों पर वह टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। चरित्र हनन की राजनीति करने वालों के खिलाफ सरकार को जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री और एक मंत्री के खिलाफ भी पत्र जारी हुए हैं। 
विज्ञापन


जन आशीर्वाद यात्रा से कोरोना फैलने की आशंका
राठौर ने कहा कि वीरवार से शुरू हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा से प्रदेश में कोरोना फैलने की आशंका है। जनता पर बंदिशें लगाई जा रही हैं जबकि सरकार और भाजपा के कार्यक्रमों पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई थोपने वाली भाजपा को जनता का आशीर्वाद नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैग रिपोर्ट के बहाने सरकार पर उठाए सवाल
कैग रिपोर्ट के बहाने राठौर ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की तर्ज पर प्रदेश में भी पशुचारे और पोल्ट्री फार्म का घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों में उपायुक्तों को अधिक पैसा जारी करने के सरकार के आदेश गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed