फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal colleges got 265 assistant professors in 12 subjects, education department issued appointment orders

Himachal: हिमाचल के कॉलेजों को मिले 265 असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षा विभाग ने जारी किए नियुक्ति आदेश

Wed, 05 Jul 2023 11:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jul 2023 11:20 PM IST
सार

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों को 12 विभिन्न विषयों में 265 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। शिक्षा विभाग ने बुधवार को इनके नियुक्ति आदेश जारी किए। 

विज्ञापन
Himachal colleges got 265 assistant professors in 12 subjects, education department issued appointment orders
कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों को 12 विभिन्न विषयों में 265 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। शिक्षा विभाग ने बुधवार को इनके नियुक्ति आदेश जारी किए। पांच दिन में पद ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। लोकसेवा आयोग के माध्यम से परीक्षाएं पास करने के बाद इन्हें नियुक्तियां मिली हैं। एक साल के अनुबंध सेवाकाल में 34,620 रुपये का प्रतिमाह वेतन मिलेगा। दिसंबर 2022 से जून 2023 तक लोकसेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती को लेकर लिखित परीक्षाएं और साक्षात्कार करवाया। शिक्षा सचिव ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दे दी हैं।

विज्ञापन


गणित विषय में 24, म्यूजिक वोकल में 15, भूगोल में नौ, फिजिक्स में 33, संस्कृत में 15, अर्थशास्त्र में 31, केमिस्ट्री में 30, सोशोलॉजी में नौ, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल में 17, लोक प्रशासन में आठ, इतिहास में 34 और अंग्रेजी विषय में 40 असिस्टेंट प्रोफेसर चुने गए हैं। शिक्षा सचिव अभिषेक जैन ने बताया कि एक वर्ष के अनुबंध पर शिक्षकों को नियुक्तियां दी गई हैं। एक साल के बाद अनुबंध काल को बढ़ाया जाएगा। एक वर्ष का अनुबंध सेवाकाल पूरा होने पर 1,700 रुपये की वेतन वृद्धि दी जाएगी। सरकार के नये निर्देशों के तहत शिक्षकों को पांच दिनों के भीतर पद ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed