{"_id":"5e63c7218ebc3ec74b1db08d","slug":"himachal-co-operative-bank-will-soon-have-appointment-on-compassionate-basis-decision-in-bod","type":"story","status":"publish","title_hn":"करुणामूलक आधार पर जल्द नियुक्तियां करेगा हिमाचल सहकारी बैंक, बीओडी में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करुणामूलक आधार पर जल्द नियुक्तियां करेगा हिमाचल सहकारी बैंक, बीओडी में फैसला
Sat, 07 Mar 2020 09:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक की बीओडी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवाकाल के दौरान मृतक बैंक कर्मचारियों के आश्रितों को राज्य सहकारी बैंक में जल्द करुणामूलक आधार पर नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी। शनिवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह की अध्यक्षता में मुख्य कार्यालय शिमला में हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में विभिन्न योजनाओं के सरलीकरण और पांच चालकों के पद भरने को भी मंजूरी दी गई। इस दौरान सेवारत कर्मचारियों से जुड़े सेवा मामलों बारे भी निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
निदेशक मंडल की बैठक में चालू वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 31 दिसंबर 2019 को समाप्त तृतीय तिमाही तक प्राप्त व्यवसाय आंकड़ों पर सदस्यों द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई। इस बात पर जोर दिया गया कि शेष बची समय अवधि में चालू वित्त वर्ष के लिए तय व्यवसाय लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में हर स्तर पर सार्थक प्रयास अमल में लाए जाएं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए व्यवसाय विविधिकरण, जमाधन की नई योजनाओं, वेतनभोगी कर्मचारियों व व्यक्तिगत ऋण योजनाओं को और आकर्षक बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
लोक अदालत के माध्यम से लाई जा रही एक मुश्त ऋण समझौता योजना को भी प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का फैसला लिया। बैंक के एनपीए को कम करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों में शेर सिंह चौहान, बलदेव भंडारी, प्रियव्रत शर्मा, पितांबर नेगी, राम गोपाल ठाकुर, प्रेम लाल सोनी, जय सिंह, राकेश गौतम, विनय नेगी, गणेश दत्त के अलावा बैंक के प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज ललित व महा प्रबंधक डॉ. आरपी नैंटा मौजूद रहे।
विज्ञापन