फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress leaders meet sonia gandhi, back CM Virbhadra Singh.

सोनिया से मिले हिमाचल के मंत्री-विधायक

Sat, 03 Oct 2015 12:00 AM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal Congress leaders meet sonia gandhi, back CM Virbhadra Singh.

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने सोनिया को बताया कि केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए अलोकतांत्रिक तरीके अपनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास पर उनकी बेटी के विवाह अवसर पर सीबीआई की गई छापामारी के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने यह भी संदेश देने का प्रयास किया कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एकजुट है। प्रतिनिधिमंडल ने सोनिया गांधी को राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन की एक प्रति भी सौंपी।
विज्ञापन

इन नेताओं ने की सोनिया से मुलाकात

Himachal Congress leaders meet sonia gandhi, back CM Virbhadra Singh.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, हिमाचल सरकार के मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, मुकेश अग्निहोत्री, सुजान सिंह पठानिया, सुधीर शर्मा, अनिल शर्मा, ठाकुर सिंह भरमौरी, कर्ण सिंह, कर्नल धनीराम शांडिल, विधानसभा उपाध्यक्ष जगतसिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव मनसाराम, नीरज भारती, विनय कुमार, इंद्र दत्त लखनपाल, नंदलाल।

जगजीवन पाल, विधायक आशा कुमारी, राकेश कालिया, संजय रत्न, यादवेंद्र गोमा, पवन काजल, रामकुमार चौधरी, बलवीर वर्मा सहित पूर्व सांसद चंद्र कुमार, रंगीलाराम राव, गंगुराम मुसाफिर, राम लाल ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, हर्षवर्द्धन चौहान, केहर सिंह खाची, बाबा हरदीप सिंह, सुभाष मंगलेट, कुलदीप पठानिया, हरभजन सिंह भज्जी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed