फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: cm sukhvinder Sukhu's helicopter landed in Una instead of Nadaun due to bad weather.

हिमाचल: खराब मौसम के कारण नादौन से बजाय ऊना में लैंड करवाया मुख्यमंत्री सुक्खू का हेलीकॉप्टर

Thu, 12 Mar 2026 04:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 04:52 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हेलीकॉप्टर को गुरुवार को एहतियातन ऊना में उतारना पड़ा। 

विज्ञापन
Himachal: cm sukhvinder Sukhu's helicopter landed in Una instead of Nadaun due to bad weather.
ऊना से नादाैन रवाना होते सीएम सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हमीरपुर जिले के नादाैन दाैरे पर जा रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हेलीकॉप्टर को गुरुवार को खराब मौसम के चलते एहतियातन ऊना में उतारना पड़ा। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मैदान में सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए यहां रुके और मौजूद लोगों से बातचीत भी की। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू का सुबह करीब 11:20 बजे अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन (जिला हमीरपुर) पहुंचने का कार्यक्रम था, जहां अमतर में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रस्तावित थी। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उड़ान के दौरान बदलाव करना पड़ा।

विज्ञापन

शिमला से उड़ान भरने के बाद चंडीगढ़ तक मौसम साफ होने का संकेत मिला, लेकिन आगे मौसम खराब होने की सूचना मिलने पर सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर को ऊना में ही उतारने का निर्णय लिया गया। कुछ देर बाद नादौन में मौसम साफ होने की सूचना मिलने पर हेलीकॉप्टर ऊना से रवाना हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नादौन कॉलेज में आयोजित समारोह में भाग लिया और क्षेत्र में लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं। उनका रात्रि विश्राम सेरा स्थित विश्राम गृह में निर्धारित है। वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री ऊना जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि नादौन क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर एहतियातन ऊना में उतारा गया था। मौसम में सुधार होने के बाद हेलीकॉप्टर यहां से नादौन के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed