फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: CM Sukhu said met the Union Finance Minister four times, never gave any indication of closing RDG.

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- चार बार केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले, कभी नहीं दिए आरडीजी बंद करने के संकेत

Mon, 16 Feb 2026 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Feb 2026 06:54 PM IST
सार

 बैठक के बाद सीएम ने सांसद अनुराग ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष को भी दिख रहा है कि हर साल प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, फिर भी भाजपा अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रही।
 

विज्ञापन
Himachal: CM Sukhu said met the Union Finance Minister four times, never gave any indication of closing RDG.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार सुबह 11 बजे विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक ली। इसमें विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद सीएम ने सांसद अनुराग ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष को भी दिख रहा है कि हर साल प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, फिर भी भाजपा अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष बताए कि क्या भाजपा आरडीजी बहाली के लिए प्रधानमंत्री से मिलने को तैयार है। यदि हां, तो वह भी आम नागरिक के तौर पर प्रधानमंत्री से मिलने को तैयार हैं। सीएम ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कह रहे हैं कि 20 साल पहले आरडीजी बंद करने की बात कही गई थी। उन्होंने अनुराग से इसके प्रमाण मांगे और कहा कि वह चार बार केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले, लेकिन कभी भी इसके संकेत नहीं दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरडीजी पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आरडीजी युवाओं के रोजगार, गरीब लोगों और किसानों की लड़ाई है। यह सरकार की लड़ाई नहीं है। जो कहना है मेरे खिलाफ कहते रहें, लेकिन आरडीजी पर राजनीति न हो। इसके बाद सर्वदलीय बैठक का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन


अच्छे माहौल में काफी मुद्दों पर बातचीत : पठानिया
मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अच्छे माहौल में काफी मुद्दों पर बातचीत हुई है। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राज्य सरकार के उप मुख्य सचेतक और भाजपा के मुख्य सचेतक शामिल हुए। राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष की कुछ मांग है। इस मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री और मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed