फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Office not file reply to chief electoral officer himachal pradesh

चुनाव आयोग: नोटिस पर तीन दिन बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय से नहीं मिला जवाब

Thu, 21 Oct 2021 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Oct 2021 12:50 PM IST
सार

कुल्लू और मंडी में सीएम के ओएसडी के चुनाव प्रचार करने को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में शिकायत की थी।

विज्ञापन
Himachal CM Office not file reply to chief electoral officer himachal pradesh
चुनाव आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों और निर्देशों को लेकर सरकारी तंत्र गंभीर नहीं है। इसका ताजा उदाहरण मुख्यमंत्री के ओएसडी के खिलाफ मिली एक शिकायत के जवाब को लेकर देखने को मिला। कुल्लू और मंडी में सीएम के ओएसडी के चुनाव प्रचार करने को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में शिकायत की थी।

विज्ञापन


शिकायत पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मंडी के डीसी और मुख्यमंत्री कार्यालय से जवाब तलब किया। कहा गया कि चौबीस घंटे के भीतर जवाब दिया जाए। डीसी मंडी के कार्यालय से तो जवाब मिल गया, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से तीन दिन बाद भी जवाब नहीं मिला। यह तब है, जब प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर चुनाव चल रहे हैं। 
विज्ञापन


परोक्ष रूप से सरकार का एपिसेंटर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बन जाता है, लेकिन हाल यह है कि अभी तक जवाब नहीं मिला है। इस वजह से मामला पेंडिंग है। जाहिर है मुख्यमंत्री कार्यालय से मामला जुड़ा होने की वजह से जवाब में देरी होने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। हालांकि, सीईओ कार्यालय ने रिमाइंडर भेजकर फिर से जवाब जल्द देने के लिए कह दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed