{"_id":"60743a838ebc3e8ca62a4654","slug":"himachal-cm-jairam-thakur-statement-regarding-sanitization-of-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: सीएम जयराम बोले- बसों को सैनिटाइज कर निर्धारित संख्या में बैठाएं सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: सीएम जयराम बोले- बसों को सैनिटाइज कर निर्धारित संख्या में बैठाएं सवारियां
Mon, 12 Apr 2021 05:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 12 Apr 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी और निजी ट्रांसपोर्टर बसों को सैनिटाइज कर निर्धारित संख्या में ही सवारियां बैठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूबे में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण चिंताजनक है। निजी बस ऑपरेटरों को भी बसों की उचित सैनिटाइजेशन के साथ सवारियां निर्धारित संख्या में बैठाई चाहिए। उन्होंने आयुर्वेद विभाग को होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को काढ़ा उपलब्ध करवाने के साथ काढ़े को सही तरीके से पीने के लिए उनका मार्गदर्शन करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि दुकानदारों को भी सुनिश्चित करना चाहिए कि नो मास्क, नो सर्विस पॉलिसी का कड़ाई से पालन किया जाए। मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थानों पर भी नियमों का प्रभावी तरीके से पालन किया जाना चाहिए। कोविड मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के दृष्टिगत राज्य में स्वास्थ्य अधोसरंचना के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सामाजिक समारोहों जैसे विवाह आदि के लिए निर्धारित अधिकतम संख्या का सख्ती से पालन किया जाए। यदि आवश्यक हो तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन