फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm jairam thakur statement over india pakistan issue

जिस भाषा की जरूरत, उसी भाषा में दिया पाक को जवाब: जयराम

Fri, 01 Mar 2019 07:40 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: ashok chauhan Updated Fri, 01 Mar 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
himachal cm jairam thakur statement over india pakistan issue

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। पाकिस्तान को जिस भाषा में जवाब चाहिए था, भारतीय सेना ने उसी भाषा में जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में दूसरे देशों ने भी हमारा साथ दिया।

विज्ञापन


पाकिस्तान को आखिरकार झुकना पड़ा। कहा कि केंद्र में मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। मोदी ही ऐसा मजबूत नेतृत्व दे सकते हैं। हमें फिर प्रदेश की आवाज केंद्र तक पहुंचाने वाले चारों सांसद चाहिए। उन्होंने मंच से बाकायदा शांता कुमार, रामस्वरूप शर्मा, वीरेंद्र कश्यप और अनुराग ठाकुर के नाम भी लिए।
विज्ञापन


सीएम 261 करोड़ से बनने वाले डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज भवन का भूमि पूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज तक जो भी सरकारें आईं, सत्ता संभालते ही पहली बैठक में पुरानी सरकार के फैसले बदल दिए जाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर प्रहार किया

himachal cm jairam thakur statement over india pakistan issue

हमने ऐसा नहीं किया। बदले की भावना से कार्य करने की पुरानी रिवायत को तोड़ मानवीय दृष्टिकोण से अपनी सत्ता की पारी शुरू की। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार किया। कहा कि वह हमसे विधानसभा में पूछते रहे कि केंद्र से कितना पैैसा मिला।

हम कहते रहे कि दस हजार करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। उनके लिए पैसे वही हैं जो जेब में आएं। पूर्व सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को तहस नहस कर दिया। कुछ लोग एयर स्ट्राइक पर भी राजनीति कर रहे हैं।

देश जानता है कि मोदी के मजबूत नेतृत्व की वजह से ही पाकिस्तान को झुकने पर विवश होना पड़ा है। अटल की कमी खलती है, वह हिमाचल को अपना घर कहते थे। मोदी भी हिमाचल को अपने घर जैसा ही मानते हैं। कहा कि आज देश के दूसरे दल महागठबंधन की बात कर रहे हैं।

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मोदी के भाषण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन नहीं, बल्कि महा मिलावट है। यह तेल और पानी की मिलावट है। इससे पहले विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार और सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed