{"_id":"5c39f9eabdec22731c0a6e70","slug":"himachal-cm-jairam-thakur-joined-bjp-national-conference-at-new-dehli","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री जयराम
Sat, 12 Jan 2019 08:00 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 12 Jan 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, भाजपा विधायकों के अलावा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और कई अन्य भाजपा पदाधिकारी भी इस अधिवेशन में शामिल हुए।
विज्ञापन
इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिप्स दिए। सीएम जयराम ठाकुर ने इस अधिवेशन में शामिल होने के बाद ट्वीट किया कि रामलीला मैदान दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के दूसरे दिन विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
विज्ञापन
भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ओजस्वी मार्गदर्शन मिला। यहां उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम यह स्पष्ट कर रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण
विज्ञापन
बहुमत से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगी। इस अधिवेशन के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने कई केंद्रीय नेताओं, बाहरी राज्यों के भाजपा नेताओं आदि से भी अनौपचारिक भेंट की और उनसे बातचीत की।