फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm Jairam Thakur calls on Union Minister Nitin Gadkari in New Delhi

हिमाचल में रोपवे और स्काई बसों के लिए जयराम ठाकुर ने केंद्र से मांगे 500 करोड़, गडकरी से की मुलाकात

Thu, 11 Jul 2019 05:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jul 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
himachal cm Jairam Thakur calls on Union Minister Nitin Gadkari in New Delhi
सीएम जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि की सड़कों पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए हिमाचल ने रोपवे और स्काई बसें चलाने के लिए केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपये मांगे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश में रज्जू मार्ग (रोपवे) परियोजनाओं को लागू करने के लिए ग्रांट स्वीकृत करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों और ऊंचे दर्रों में सुगम परिवहन के लिए वैकल्पिक और पर्यावरण मित्र रज्जू मार्गों के उपयोग का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन का नोडल एजेंसी के रूप में गठन किया है। इसके माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन समस्या को दूर करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी।

कम भूमि और कम वन कटान के कारण रज्जू मार्गों का निर्माण जल्दी पूरा किया जा सकता है। सीएम ने प्रस्तावित पर्वत माला योजना के लिए भी उदार सहायता का आग्रह किया। गडकरी ने मुख्यमंत्री को मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।


इस मौके पर भारत सरकार के परिवहन सचिव संजीव रंजन, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव जेसी शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed