{"_id":"5d555bc68ebc3e6d0630404f","slug":"himachal-cm-announces-4-percent-da-hike-on-i-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरः सीएम जयराम ने स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों को दिया तोहफा, डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरः सीएम जयराम ने स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों को दिया तोहफा, डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी
Fri, 16 Aug 2019 09:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
jairam thakur
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा दिया है।
विज्ञापन
यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में 73वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए ठाकुर ने कहा कि इस साल जनवरी से डीए बढ़ोतरी का पूर्वव्यापी रूप से भुगतान किया जाएगा। इससे राज्य कर्मचारियों को 260 करोड़ रुपये का वार्षिक अतिरिक्त वित्तीय लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य की राज्य लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं में बैठने के लिए महिला उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क जमा नहीं करना होगा। उन्होंने कक्षा नौ और 10 के सरकारी स्कूल के छात्रों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकों की भी घोषणा की, जिससे 65 हजार से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम ठाकुर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मार्च पोस्ट की सलामी लेने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। स्वतंत्रता सेनानियों और मारे गए सैनिकों को याद करते हुए ठाकुर ने राज्य के भविष्य के विकास के लिए एक मजबूत नींव रखने की खातिर पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार को श्रद्धांजलि दी।
ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने विकास लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट, 'दृष्टिपत्र हिमाचल प्रदेश-2030' तैयार किया है।