{"_id":"5c8262fbbdec221423553141","slug":"himachal-chief-electoral-officer-instructions-to-all-dcs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों तक सड़क और बिजली पहुंचाएं डीसी, मुख्य चुनाव अधिकारी ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों तक सड़क और बिजली पहुंचाएं डीसी, मुख्य चुनाव अधिकारी ने जारी किए निर्देश
Sat, 09 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 09 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है। प्रदेश मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि वह सभी मतदान केंद्रों तक सड़क, बिजली, पानी और सूचना तंत्र मुहैया कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
सीईओ ने यह निर्देश चंबा में सड़कों की खस्ताहालत की शिकायत सामने आने के बाद दिए हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय हरकत में है।
विज्ञापन
हाल ही में सीईओ ने सभी जिलों के डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर निर्देश दिए थे कि वह चुनावी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। कर्मचारियों का डाटा तैयार कर चुनावी ड्यूटी के लिए लगाने की कवायद के बीच अब सीईओ ने सभी जिलों के उपायुक्तों को कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से
विज्ञापन
यह यह सुनिश्चित करें कि हर मतदान केंद्र पर मतदान के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि चंबा समेत कुछ जगह सड़कों की स्थिति खराब होने की शिकायत मिली थी।
सड़क दुरुस्त होना बेहद जरूरी है ताकि मतदाता आसानी से मतदान केंद्र तक पहुंच सके। इसीलिए चुनाव आयोग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के लिए सभी डीसी को निर्देश जारी किया गया है।